Ladli Behna Yojana 25th Kist Kab Aayegi: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त कब तक महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी आइए जानते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा बैंक खाते में सक्रिय होना अनिवार्य है तभी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पैसा ट्रांसफर होगा अन्यथा महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
15 मई 2025 को पिछली किस्त भेजी गई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी पात्र लाडली बहनों को 24वीं किस्त की राशि 15 मई को भेजी गई थी। अब इन लाडली महिलाओं को जून महीने की किस्त का इंतजार है। Ladli Behna Yojana 25th Installment को लेकर बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जो कि लाडली बहनों के लिए महत्वपूर्ण है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पैसा ट्रांसफर होने से पहले मोहन यादव के द्वारा पहले ही Information मिल जाती है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मोहन यादव के द्वारा ट्वीट कर दिया जाता है। लाडली बहनों को 25वीं किस्त की राशि मिलने से पहले सरकार के द्वारा जानकारी दी जाएगी।
Ladli Behna Yojana 25 vi Kist Kab Aayegi
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि हर महीने की 10 तारीख से लेकर 15 तारीख के मध्य ट्रांसफर की जाती है लाडली बहनों को जून महीने में 25वीं किस्त की राशि ट्रांसफर होने वाली है यह राशि 15 जून 2025 तक भेज दी जाएगी सरकार इसकी जानकारी जल्द देने वाली हैं आधिकारिक तारीख की घोषणा होने के बाद हम आपको जानकारी दे देंगे।
लाडली बहना योजना को शुरू हुए 25 महीने पूरे हो चुके हैं
लाडली बहना योजना के 25 महीने पूरे होने के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहनों को बधाई दी है लाडली बहना योजना की शुरुआत होने के बाद पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की गई थी।
आवेदन एवं भुगतान की स्थिति चेक करें
जिन महिलाओं को लाडली बहना योजना की पिछली किस्त का पैसा नहीं आया है उन महिलाओं को लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibehna.mp.gov.in पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करके भुगतान का विवरण चेक करें। इससे पता चल जाएगा कि किस कारण से आपको लाडली बहना योजना की राशि नहीं भेजी गई है। और समाधान भी मिल जाएगा।
आधार डीबीटी सक्रिय रखें
इस लाडली बहना योजना की लाभ प्राप्त करने हेतु आधार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सक्रिय रखें तभी आपको हर महीने इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम पैसा ट्रांसफर किया जाता है।
लाभ परित्याग होने पर क्या करें?
बहुत सी लाडली बहनों का लाभ परित्याग हो गया है इस वजह से लाडली बहना योजना की राशि नहीं मिल पा रही है ऐसी महिलाओं को क्या करना चाहिए इसका जवाब है कुछ नहीं क्योंकि सरकार द्वारा दिशा निर्देश में साफ लिखा है अगर लाभ परित्याग करने वाली महिलाओं को फिर से लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए वह महिलाएं परेशान न हों। लाभ परित्याग गलती से हुआ हो या स्वयं किया है अब आपको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर सरकार इस योजना में बदलाव करती है तब जाकर लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर सकतीं हैं।
अन्तिम सूची
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन फॉर्म भरने वाली महिलाओं को पात्र सूची में शामिल किया गया है। इस अन्तिम सूची में जिन लाडली महिलाओं का नाम शामिल हैं सिर्फ उन्हीं लाडली बहनों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। हर महीने लाडली बहना योजना की सूची बदल रही है इसलिए लाडली बहनों को हर महीने सूची में नाम चेक करते रहना चाहिए। अन्तिम सूची देखने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अन्तिम सूची विकल्प पर क्लिक करके पात्र सूची में नाम चेक कर सकते हैं।
Ladli Behna Yojana 25th Kist Kab Aayegi
लाडली बहना योजना की 25 वीं किस्त की राशि 15 जून तक भेजी जा सकती है। सरकार द्वारा आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है जैसे ही तारीख की घोषणा होगी हम आपको सूचित कर देंगे इसके लिए व्हाट्सएप ग्रूप से जुड़े।
प्रश्न 1 : जिन लाडली बहनों को 24 वीं किस्त नहीं मिली वह क्या करें?
उत्तर : – ऐसी सभी लाडली महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति चेक करके पता लगाएं किस कारण से राशि नहीं भेजी गई है।
प्रश्न 2 : लाडली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए कब होगी?
उत्तर : अभी सरकार द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।